{"_id":"6a1df4d2ac06412cc80664ea","slug":"cantt-police-station-in-charge-inspector-sanjay-singh-said-that-the-girl-and-sahil-a-resident-of-baraipur-in-aiims-area-knew-each-other-already-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1340399-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के सामने युवती से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के सामने युवती से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने युवती से मारपीट और उसका मोबाइल फोन तोड़ने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और युवती के बीच पहले से जान-पहचान थी और बातचीत के दौरान हुए विवाद में घटना हुई।
कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि युवती और एम्स क्षेत्र के बरईपुर निवासी साहिल एक-दूसरे को पहले से जानते थे। रविवार रात दोनों एमएमएमयूटी के पास बातचीत कर रहे थे, तभी युवती के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। इसी बात को लेकर साहिल ने संदेह जताते हुए मोबाइल देखने की मांग की, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवती के साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के बाद युवती ने कैंट थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली। ब्यूरो