{"_id":"5f5ccec98ebc3e98586f6a8f","slug":"cantonment-railway-station-to-nina-thapa-will-be-closed-for-45-days-due-to-laying-of-sewerline","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस रूट पर सफर करने वाले पढ़ लें ये खबर, 45 दिनों तक झेलनी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस रूट पर सफर करने वाले पढ़ लें ये खबर, 45 दिनों तक झेलनी होगी परेशानी
Sat, 12 Sep 2020 07:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के छावनी रेलवे स्टेशन से नीना थापा जाने वाला मार्ग करीब 45 दिन बंद रहेगा। सीवर लाइन बिछाने के लिए इस सड़क की खुदाई कर रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। इसकी वजह से इस रास्ते से जाने वाले लोगों को अब एयरपोर्ट से पहले नंदा नगर पुलिस चौकी या बिछिया पीएसी गेट होकर जाना होगा। तकरीबन 40 हजार आबादी इससे प्रभावित होगी।
विज्ञापन
बता दें कि जल निगम की ओर से नंदानगर इलाके में करीब 100 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसी क्रम में छावनी रेलवे स्टेशन से नीना थापा मुख्य मार्ग की खुदाई कर डायवर्ट कर दिया गया है। इससे इस सड़क से जाने वाले झरना टोला, दरगहिया, नीना थापा, केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स, एयरफोर्स, एयरफोर्स हॉस्पिटल, गायत्री नगर, लालगंज, कोड़इया, पवन बिहार, मोहनापुर इलाके के लोगों को अब रास्ता बदल कर जाना होगा।
विज्ञापन
झरना टोला वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि अब इन इलाके के लोगों को एयरफोर्स से पहले नंदा नगर पुलिस चौकी होते हुए या फिर बिछिया पीएसी गेट होकर जाना होगा। तकरीबन 40 हजार की आबादी इससे प्रभावित होगी।
विज्ञापन
जल निगम अधिशासी अभियंता रतनसेन सिंह ने बताया कि छह सौ मीटर लंबाई में और करीब साढ़े चार मीटर गहराई में सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसकी वजह से छावनी रेलवे स्टेशन से नीना थापा मार्ग की खुदाई की गई है। बीते शुक्रवार से 45 दिन तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान रुट बंद रखने को लिखा गया है।