फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   candidates will appear for DDU research eligibility test On 10 January

आईआईटी की तर्ज पर होगी परीक्षा, अब घर बैठे 10 जनवरी को डीडीयू की शोध पात्रता परीक्षा देंगे अभ्यर्थी

Tue, 05 Jan 2021 05:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
candidates will appear for DDU research eligibility test On 10 January
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली शोधपात्रता परीक्षा (रेट) 2020-21 में अभ्यर्थी अपने घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आईआईटी और एनआईआईटी की तर्ज पर गोरखपुर विश्वविद्यालय देश का पहला विश्विद्यालय है जो अभ्यर्थियों को घर बैठे ही परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर देने जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कोविड 19 के चलते ऑनलाइन मोड में कराने की तैयारी पूरी कर ली है जिसमें करीब पांच हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। 10 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा में होम बेस्ड रिमोर्ट प्राॅक्टर्ड विधि का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो राजेश सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ह्यूमन प्राॅक्टरिंग का इस्तेमाल होगा। रेट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपना स्कैन किया हुआ फोटो पहचान पत्र, रेट पंजीकरण संख्या के साथ विश्वविद्यालय की मेल आईडी dduguret20202021@gmail. com पर प्रेषित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले लाॅगिन करें। उन्हें अपने दस्तावेजों की हार्डकाॅपी (मूल) को अपने दस्तावेज की पहचान के लिए कैमरे पर दिखाना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी को रेट में शामिल होने का मौका मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने के दौरान इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि उनका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
 

डेढ घंटे का होगा पेपर, पूछे जाएंगे 70 सवाल

प्रश्नपत्र डेढ घंटे का होगा, इसमें 70 प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 35 सवाल रिसर्च कार्यप्रणाली से होंगे और 35 सवाल विषय से संबंधित पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी लैपटाॅप, डेस्कटाॅप या मोबाइल से भी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड की सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। निर्धारित तिथि और समय पर अभ्यर्थी को अपने लैपटाॅप या डेस्कटाॅप या मोबाइल से लाॅग इन करना होगा।

मोबाइल से दे रहें हैं परीक्षा तो दो स्मार्टफोन रखें पास
यदि अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए मोबाइल फोन को उपयोग करते हैं तो उन्हें एक अतिरिक्त मोबाइल यानी दो स्मार्ट फोन पास  रखना होगा। जिससे वो कैमरा और माइक्रोफोन को ऑन करके गूगल मीट से जुड सकें तथा दूसरे मोबाइल से परीक्षा में शामिल हो सकें।

कैमरे से हुई छेड़छाड़ तो होंगे बाहर
कुलपति ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को बोलने या बात करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी कैमरे के साथ कोई छेड़छाड़ करता है तो उनकों परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। परीक्षा के आखिर में अभ्यर्थी को अपने उत्तरजमा करने के लिए सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। समय सीमा के बाद ऑनलाइन फार्म स्वीकार नहीं होंगे।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान      
  • परीक्षा खत्म होने तक अभ्यर्थी को लैपटाॅप/डेस्कटाॅप/मोबाइल के कैमरे के सामने बैठना होगा।
  • अभ्यर्थी इस तरीके से बैठें कि उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से देखने के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो।
  • अभ्यर्थी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जब वो परीक्षा दे रहा हो तो कोई अन्य व्यक्ति उनके आसपास मौजूद न रहे।
  • अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान बाॅयो ब्रेक नहीं ले सकते हैं।
  • परीक्षा के दौरान मोबाइल, लैपटाॅप और डेस्कटाॅप में किसी अन्य विंडो को न खोलें।
  • अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि इंटरनेट डेटा दो जीबी हो और इंटरनेट स्पीड 5 एमबीपीएस तक हो।
  • अभ्यर्थी को प्रवेश के समय वही मूल फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा जिसे अभ्यर्थी ने स्कैन कॉपी के रूप में ई मेल पर भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed