{"_id":"65d129520ac84974a80e6e84","slug":"candidates-stood-on-the-platform-and-sweated-to-board-the-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-470069-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्लेटफार्म पर डटे रहे अभ्यर्थी, ट्रेन में चढ़ने के लिए छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्लेटफार्म पर डटे रहे अभ्यर्थी, ट्रेन में चढ़ने के लिए छूटे पसीने
Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से बहराइच और वाराणसी के बीच चली परीक्षा स्पेशल ट्रेन
बाहर के छात्र कम होने से बसों में दिखी सामान्य स्थिति, ट्रेन में रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होकर घरों को लौटने वाले अभ्यर्थियोेें की शनिवार अपराह्न 3:15 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर भीड़ रही। अभ्यर्थी शाम चार बजकर पांच मिनट पर इस प्लेटफार्म से बहराइच के लिए जाने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अपराह्न 3:30 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची तो अभ्यर्थी चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए। कई अभ्यर्थी प्लेटफार्म के दूसरी तरफ ट्रैक पर जाकर ट्रेन के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच करीब 20 मिनट तक प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आए अभ्यर्थियों के घर वापसी के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाई थीं। इसमें एक ट्रेन गोरखपुर से वाराणसी के लिए तो दूसरी ट्रेन गोरखपुर से बहराइच के लिए संचालित हुई। सुबह की पाली की परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
एक बजे से प्लेटफार्म पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। 1:15 बजे तक प्लेटफार्म अभ्यर्थियों से भर गया। दोपहर 1:50 बजे वाराणसी की ट्रेन अभ्यर्थियों को लेकर रवाना हुई। इसके बाद बहराइच की विशेष ट्रेन अपराह्न 3:30 बजे प्लेटफार्म पर पहुंचने पर अभ्यर्थी इसमें सवार होकर वापस लौटे। अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की तरह ही रही।
विज्ञापन
..
बस स्टेशन पर सामान्य रही भीड़
पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी घर जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे। दोपहर करीब 12:30 बजे से रेलवे बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने प्रशासन के निर्देश पर बसों के इंतजाम किए हुए थे। ऐसे में रोडवेज बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों को बहुत दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। शाम की पाली की परीक्षा छूटने के बाद भी बसों के लिए अभ्यर्थियों को परेशान नहीं होना पड़ा।
.....................
परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम
पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम लग गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अन्य जगहों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। लोगों को जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने पहले से इंतजाम कर रखे थे। ऑटो को शास्त्री चौक और काली मंदिर से डायवर्ट कर दिया जा रहा था। इससे लोगों को थोड़ी सहूलियत मिली।
.................
कोट
परीक्षा देकर आ रहा हूं। बस तो लगी है, लेकिन परिचालक बता रहा कि बस एक घंटे बाद जाएगी। अब बस के लिए इंतजार करना पड़ेगा, घर पहुंचने में रात हो जाएगी।
- विशाल वर्मा, अभ्यर्थी
सिद्धार्थनगर से परीक्षा देकर आ रहा हूं। देवरिया जाना है। देवरिया के लिए बस तो लगी है, लेकिन अभी संचालित नहीं हो रही है। आधे घंटे से इंतजार कर रहा हूं।
- राजेश कुमार, अभ्यर्थी