{"_id":"66cb7e4bacfe33f9f30af7f4","slug":"candidates-misbehave-with-elderly-couple-in-nauchandi-express-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-664537-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौचंदी एक्सप्रेस में बुजुर्ग दंपती से अभ्यर्थियों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौचंदी एक्सप्रेस में बुजुर्ग दंपती से अभ्यर्थियों ने की अभद्रता
Mon, 26 Aug 2024 01:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
गजरौला (अमरोहा)। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे गोरखपुर के बुजुर्ग दंपती से सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अभद्रता करते हुए सीट से उठा दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट के लिए उतारू हो गए। ट्रेन में सवार एक यात्री ने 139 पर फोन कर शिकायत की। अभ्यर्थियों को मुरादाबाद में उतारकर हिदायत दी गई।
विज्ञापन
ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री कितने सुरक्षित हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी किसी के साथ मारपीट कर सकता है। आरक्षित कोच से बाहर निकाल सकता है। ट्रेन में पीड़ित की मदद करने के लिए आरपीएफ या जीआरपी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार रात हुआ। गोरखपुर निवासी बुजुर्ग दंपती मेरठ से नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर घर जा रहे थे। वह स्लीपर एस-9 में सवार थे। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन से कोच में 15-20 युवक सवार हुए।
विज्ञापन
उन्होंने ब्रजघाट निकलते ही बुजुर्ग दंपती को सीट से उठने के लिए अभद्रता कर दी। विरोध करने पर कहा कि वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं। कांकाठेर स्टेशन के पास उन्होंने बुजुर्ग को उठा दिया। कोच में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर बुजुर्ग दंपती के साथ अनहोनी की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताते हुए 139 पर फोन कर शिकायत की।
उस यात्री ने बताया कि ट्रेन में जीआरपी या आरपीएफ होती तो युवक उत्पात न मचाते। बुजुर्ग दंपती को अभद्रता कर उठाने की हिम्मत नहीं करते। मुरादाबाद में अभ्यर्थियों को उतारा गया। उनको हिदायत दी गई।