{"_id":"664694429b4be3a092057d54","slug":"candidates-from-10-countries-applied-for-admission-in-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-560535-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इन 10 देशों के अभ्यर्थियों ने किया डीडीयू में प्रवेश आवेदन- 17 राज्य के बच्चे भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इन 10 देशों के अभ्यर्थियों ने किया डीडीयू में प्रवेश आवेदन- 17 राज्य के बच्चे भी शामिल
Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 May 2024 04:48 AM IST
सार
नेपाल, माली, बांग्लादेश, सेनेगल, घाना, नाइजिरिया, अफगानिस्तान, वेनेजुएला, लेसोथो और इजिप्ट के अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसमें नेपाल से सात और अन्य देशों से 35 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भारत सरकार के ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल के जरिए 42 विदेशी छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक)
- फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अन्य प्रदेशों के अलावे 10 देशों के अभ्यर्थियों ने भी अपनी रूचि दिखाई है। भारत सरकार के ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल के जरिए 42 विदेशी छात्रों ने आवेदन किया है। देश में भी यूपी के अलावा 17 राज्यों से अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विदेशों की बात करें तो नेपाल, माली, बांग्लादेश, सेनेगल, घाना, नाइजिरिया, अफगानिस्तान, वेनेजुएला, लेसोथो और इजिप्ट के अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसमें नेपाल से सात और अन्य देशों से 35 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक स्नातक और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रम में कुल 10 देशों से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा के मुताबिक बिहार से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। बिहार से कुल 729 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिन राज्यों से आवेदन आए हैं उसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा, नागालैंड, असम, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल शामिल हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 10 देशों के अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन किया जाना बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान बनाने से यह संभव हुआ है।