{"_id":"61a6fa8a2edbe0074b372ef6","slug":"campaign-will-run-in-golghar-from-9-am-to-9-pm-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गोलघर में आज से सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलेगा अभियान, जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गोलघर में आज से सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलेगा अभियान, जाम से मिलेगा छुटकारा
Wed, 01 Dec 2021 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:01 AM IST
सार
जाम से निजात के लिए नगर निगम और यातायात विभाग की कवायद
विज्ञापन
गोरखपुर गोलघर चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में नो ट्रैफिक जोन गोलघर में बुधवार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों का चालान काटा जाएगा। गोलघर में जाम से निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर मंगलवार को इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने टीम के साथ पार्किंग वाले स्थानों से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
साथ ही स्थायी दुकानों के सामने रखे जाने वाली सामग्रियों और सड़क के किनारे लगाए जाने वाले ठेलों-खोमचों एवं दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर फैलाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि अब यह अभियान सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलाया जाएगा। ऐसे में लोग अपनी गाड़ियों को मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ी करें।
विज्ञापन