{"_id":"66a81d4870a89a87bb02f214","slug":"campaign-will-run-against-coaching-and-business-establishments-in-basement-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-637253-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेसमेंट में कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान के विरूद्ध चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेसमेंट में कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान के विरूद्ध चलेगा अभियान
Tue, 30 Jul 2024 04:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
- जीडीए उपाध्यक्ष ने मानक के विरूद्ध संचालन पर अभियान चलाने का दिया निर्देश
- दिल्ली में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थान में तीन छात्रों की मौत के बाद जीडीए सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के भवनों में बने बेसमेंट में कोचिंग, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और मानचित्र के विपरीत गतिविधि संचालित करने की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सभी बड़े भवनों की जांच के लिए विशेष टीम गठित करेगा। टीम जल्द ही सभी भवनों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। जीडीए उपाध्यक्ष ने मानचित्र के विपरीत गतिविधियां रोकने का निर्देश देते हुए विशेष टीम गठित करने को कहा है।
शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में बने बड़े भवनों के बेसमेंट में पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कहीं रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है तो कहीं डायग्नोस्टिक सेंटर और जिम। कुछ अस्पतालों के बेसमेंट में भी मरीजों को देखा जा रहा है। कहीं से भी निकलने का उचित मार्ग नहीं है। पानी भरने या आग लगने की दशा में बड़ी घटना होना तय है। भवनों के बेसमेंट के साथ कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जाएगी। कुछ भवनों के बेसमेंट में भी लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है। इसपर भी विशेष टीम नजर रखेगी।
-- -
रेस्टोरेंट संचालक नहीं दिखा सका मानचित्र
नौकायन रोड पर जेएसआर के पीछे स्थित भवन के बेसमेंट में संचालित बाटीपुर रेस्टोरेंट की जांच करने अवर अभियंता संजीव तिवारी पहुंचे। उन्होंने मानचित्र मांगा, लेकिन मौके पर मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उनका मानचित्र पास है और मंगलवार को उसे प्रस्तुत करेंगे। अवर अभियंता ने सोमवार को संचालन बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन...
दिल्ली में बेसमेंट में हुई घटना के बाद शहर में भवनों के बेसमेंट में चल रही गतिविधियों की जांच कराने के लिए अभियान चलाने के लिए विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। जिससे की किसी अप्रिय घटना से पहले ही आवश्यक कदम उठाया जा सके। बेसमेंट में वही गतिविधियां संचालित हो सकेंगी, जो मानचित्र में अनुमन्य हैं। इसके विपरीत किसी प्रकार की गतिविधि संचालित नहीं होने दी जाएगी। एक विशेष टीम बनाकर सभी प्रमुख भवनों एवं कोचिंग संस्थाओं की जांच कराई जाएगी।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए