{"_id":"6406dc68529ae5307a029a83","slug":"campaign-run-by-municipal-corporation-fined-for-spreading-filth-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की ओर से चला अभियान: दूसरे दिन भी पकड़ा गया एक ‘पीकू’, गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की ओर से चला अभियान: दूसरे दिन भी पकड़ा गया एक ‘पीकू’, गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना
Tue, 07 Mar 2023 12:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:10 PM IST
सार
सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी के नेतृत्व में सभी सफाई सुपरवाइजरों के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षकों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच की।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से सड़क पर गुटखा खाकर फेंकने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पान, गुटखा खाकर सड़क पर थूकने पर जुर्माना वसूलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। राजेंद्र नगर में गुटखा थूकने वाले एक ऑटोचालक से 250 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर में विभिन्न इलाकों में गंदगी फैलाने पर 6,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर निगम ने ‘थूकना मना है’ और लाल धब्बे वाले स्थानों (रेड स्पॉट रिमूव) को हटाने की शुरुआत के क्रम में शनिवार से जुर्माने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी के नेतृत्व में सभी सफाई सुपरवाइजरों के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षकों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच की।
विज्ञापन