फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campaign: Outstanding electricity bills worth 4.5 crore collected in a single day.

अभियान : एक दिन में जमा हुआ साढ़े चार करोड़ का बकाया बिजली बिल

Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Outstanding electricity bills worth 4.5 crore collected in a single day.
गोरखपुर। बिजली निगम के अभियान में शनिवार को महानगर क्षेत्र में एक दिन में साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया बिल जमा कराया गया। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। बकाया वसूली के लिए गठित बिजली निगम की 32 टीमें रात आठ बजे तक अभियान में जुटी रहीं।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा बकायेदार उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए बिजली निगम ने अभियंताओं और बिजलीकर्मियों को मिलाकर 32 टीमें बनाईं हैं। टीमों ने शनिवार को महानगर क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर बकायेदारों से संपर्क किया और उन्हें बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान करीब साढ़े छह हजार बकायेदारों से संपर्क कर रकम जमा कराई गई।
विज्ञापन

अभियंताओं ने बकायेदारों को समय से बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की भी जानकारी दी। जिन उपभोक्ताओं ने मौके पर बकाया बिल जमा नहीं किया, उनके कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिल जमा कर कनेक्शन कटने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने बताया कि अभियान में उपभोक्ताओं का काफी सहयोग मिल रहा है। बकायेदारी होने पर अभियंता और बिजलीकर्मी उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बकाया बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं। इसका बड़ा असर दिखाई दे रहा है। बकाया वसूली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed