फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campaign launched against traders encroaching on tracks

Gorakhpur: पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध चला अभियान, CM के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

Wed, 21 Dec 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 12:05 PM IST
सार

गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि पटरी व्यवसायियों के लिए वेडिंग जोन निर्मित किए गए हैं। सभी से अपील है कि वे वेडिंग जोन में निर्धारित स्थल पर ही अपना व्यवसाय करें। शहर की सड़कों पर लोगों के आवागमन को सहज एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
 

विज्ञापन
Campaign launched against traders encroaching on tracks
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा मंगलवार को यातायात तिराहा से रैन बसेरा के आगे तक सड़क की दोनों पटरियों एवं डिवाइडर पर ठेले-खोमचे लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चला। दरअसल नगर निगम की ओर से पटरी व्यापारियों के लिए शहर के विभिन्न इलाकों वेंडिंग जोन बनाया गया है, लेकिन व्यापारी सड़क किनारे ही व्यापार करते हैं।

विज्ञापन


दो दिनी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम अधिकारियों को स्ट्रीट वेंडर को आवंटित वेडिंग जोन में भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ डिवाइडर पर ठेला लगाने वालों के ठेले जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान को नगर निगम के स्टोर में जमा कराया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ बने नालों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने एवं आसपास गंदगी फैलाने के कारण दुकानों से कुल 11200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। सख्त निर्देश दिया गया कि अगर आगे से किसी भी दुकानदार ने सड़क एवं डिवाइडर पर अतिक्रमण करके दुकान लगाई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि पटरी व्यवसायियों के लिए वेडिंग जोन निर्मित किए गए हैं। सभी से अपील है कि वे वेडिंग जोन में निर्धारित स्थल पर ही अपना व्यवसाय करें। शहर की सड़कों पर लोगों के आवागमन को सहज एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

 

निगम ने 500 पटरी व्यवसायियों के लिए बनाया वेंडिंग जोन

पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर के चार इलाकों में वेंडिंग जोन बनाया है। रामगढ़ताल के नुमाइश ग्राउंड, रुस्तमपुर ढाला, हरिओमनगर और ट्रांसपोर्टनगर महेवा में करीब चार करोड़ की लागत से वेंडिंग जोन बनाकर करीब 500 पटरी व्यवसायियों को स्थान आवंटित किए गए हैं। लेकिन, पटरी व्यापारी इन वेंडिंग जोन में नहीं जाना चाहते हैं। सड़क की पटरी पर बेतरतीब ढंग से संचालित होने वाली इन दुकानों से जहां अतिक्रमण के कारण सड़क पर जाम और आवागमन प्रभावित होता है। ब्यूरो

पटरी व्यवसायियों ने शुरू किया विरोध
पटरी व्यवसायियों ने स्थान आवंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन मनमाने ढंग से बनाए गए वेडिंग जोन में भेजने का दबाव बना रहा है। उनका कहना है कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा। मंगलवार को शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक तक सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानें लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों ने अपने अपने ठेले पर नगर निगम चुनाव के बहिष्कार की तख्तियां लगा कर कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed