फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cameraman killed in fight over dance on DJ in Tilak ceremony at deoria

दोस्त को बचाने में चली गई जान: तिलक समारोह में DJ पर हुई मारपीट, कैमरामैन की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

विकास के मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में तनाव की स्थिति पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई। मां संजू देवी और बहन मुस्कान, साधना और काजल का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता एक माह पहले ही विदेश से घर लौटे है। जवान बेटे की मौत ने पिता को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन
Cameraman killed in fight over dance on DJ in Tilak ceremony at deoria
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तिलक समारोह में डीजे पर डांस के दौरान अश्लील इशारे करने को लेकर हुई मारपीट में एक कैमरामैन की मौत हो गई। वह तिलक में कैमरे से रिकॉर्डिंग करने को गया था कि डीजे पर मारपीट होने लगी। जिसमें कैमरामैन के दोस्त को कुछ युवक पीट रहे थे। वह अपने दोस्त को बचाने गया, तो युवकों कैमरामैन को बेरहमी से पीट दिया।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के सवलगढ़ही टोल पर हुई। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक और आरोपी युवक एक ही गांव है, जिसको लेकर गांव में तनाव बना है।
विज्ञापन


गांव के अदालत निषाद के लड़के का शुक्रवार की रात तिलक था। जिसमें गांव के दिनेश निषाद का बेटा विकास निषाद (20) वीडियो रिकॉर्डिंग करने गया था। विकास समारोह में कैमरा चलाकर परिवार का भरण पोषण में सहयोग करता था। तिलक होने के बाद गांव के युवक डीजे पर डांस करने लगे। इस दौरान विकास कैमरा रखने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार: छह साल बाद परिवार में लौटे युगल, घरवालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल

गांव वालों के अनुसार डीजे पर डांस कर रहे कुछ युवक अश्लील इशारा करने लगे। जिसको लेकर मारपीट होने लगी। कुछ युवक गांव के ही दीपक (22) को पीटने लगे। कैमरामैन विकास को दोस्त दीपक की पिटाई की खबर मिली, तो वह उसे बचाने को चला गया। युवक दीपक को छोड़ विकास की पिटाई करने लगे। डंडे से सिर पर कई वार किए।
 

गोरखपुर जिला अस्पताल में हुई मौत

परिजन विकास को बाइक से लेकर गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोट देख जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर किया। गोरखपुर पहुंचते ही शनिवार की सुबह विकास की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  दिल दहला देने वाला मर्डर: शादी नहीं करने से नाराज हुई महिला दोस्त, प्रेमी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

विकास के मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में तनाव की स्थिति पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई। मां संजू देवी और बहन मुस्कान, साधना और काजल का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता एक माह पहले ही विदेश से घर लौटे है। जवान बेटे की मौत ने पिता को झकझोर कर रख दिया। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। सीओ जिलाजीत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।

दोस्ती निभाने में चली गई विकास की जान
तिलक समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दोस्त दीपक के पिटाई की खबर सुनते ही विकास उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। दोस्ती निभाने में विकास की जान चली गई। गांव में दीपक और मृतक विकास को लोग अक्सर साथ देखते थे। घायल विकास को लेकर दीपक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ता रह गया और उसकी गोरखपुर में मौत हो गई। दीपक दोस्त विकास के मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed