{"_id":"69e3f0ccda7de0c0b103d276","slug":"camera-stolen-on-pretext-of-booking-on-instagram-11-suspects-detained-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1294530-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से की लूट: इंस्टाग्राम पर बुकिंग के बहाने लूट लिया कैमरा, शादी की सूटिंग के लिए किया था बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से की लूट: इंस्टाग्राम पर बुकिंग के बहाने लूट लिया कैमरा, शादी की सूटिंग के लिए किया था बुक
Sun, 19 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:29 AM IST
सार
शुक्रवार को आरोपियों ने लोकेशन शेयर कर गौनर उसरहा इलाके में जल्द पहुंचने को कहा। विवेक अपनी टीम के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे। फोन करने पर दो युवक बाइक से आए और कार्यक्रम स्थल गांव के बाहर होने की बात कहकर उन्हें आगे ले गए। जैसे ही टीम गांव के बाहरी हिस्से में पहुंची, पहले से घात लगाए युवकों ने घेराबंदी कर मारपीट की और कैमरा लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
सोशल मीडिया के जरिये काम दिलाने का झांसा देकर कैमरा लूट की एक सुनियोजित वारदात सामने आई है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर गांव में शुक्रवार शाम फोटोग्राफी टीम को बुलाकर करीब छह लाख रुपये कीमत का कैमरा लूट लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तारामंडल निवासी विवेक वर्मा पेशे से फोटोग्राफर हैं। 12 अप्रैल को एक युवक ने उनसे फोन पर संपर्क कर एंगेजमेंट कार्यक्रम की शूटिंग के लिए बात की। 17 अप्रैल को कार्यक्रम तय हुआ और इसके लिए 15 हजार रुपये में सौदा तय किया गया।

इसी बीच 13 अप्रैल को एक युवती ने नौका विहार स्थल पर फोटोग्राफी के नाम पर संपर्क कर तीन हजार रुपये अग्रिम भी दिए, जिससे भरोसा और पुख्ता हो गया। शुक्रवार को आरोपियों ने लोकेशन शेयर कर गौनर उसरहा इलाके में जल्द पहुंचने को कहा।
विवेक अपनी टीम के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे। फोन करने पर दो युवक बाइक से आए और कार्यक्रम स्थल गांव के बाहर होने की बात कहकर उन्हें आगे ले गए। जैसे ही टीम गांव के बाहरी हिस्से में पहुंची, पहले से घात लगाए युवकों ने घेराबंदी कर मारपीट की और कैमरा लूटकर फरार हो गए।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास की महिलाओं ने दौड़ाया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) व अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी के घर से कैमरा बरामद कर लिया गया।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।