फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Call...police will arrive in case of traffic jam

Gorakhpur News: कॉल करें..जाम लगने पर पहुंचेगी पुलिस

Mon, 01 Apr 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Call...police will arrive in case of traffic jam
सोम, मंगल और बुधवार को जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान
विज्ञापन

सुबह 9 से लेकर दोपहर दो बजे तक क्यूआरटी के साथ अधिकारी भी करेंगे भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। आप अगर शहर के किसी हिस्से में जाम में फंस गए हैं और गाड़ियां आगे नहीं बढ़ रही हैं तो आप 9454403528 और 112 पर कॉल करके ट्रैफिक पुलिस को बुला सकते हैं। ट्रैफिक के जवान तत्काल जाम हटवाकर आपकी मदद करेंगे। अभी तक अधिकारियों द्वारा की गई शहर की पड़ताल में एक बात खुलकर सामने आई है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सबसे अधिक यहां जाम लगता है। इन तीन दिनों में लगने वाले जाम से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि सप्ताह के तीन दिन शहर की सड़काें पर पांच बाइक से क्यूआरटी और तीन चारपहिया वाहन से टीएसआई और टीआई भ्रमण करते रहेंगे। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सभी जवान सड़क पर तैनात रहेंगे। इनके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहे जहां अधिक जाम लगता है, वहां वह खुद पहुंचकर व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन


स्कूल के आस-पास तैनात रहेंगे जवान
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय शहर के बीच स्थित स्कूलों के आस-पास ट्रैफिक के जवान तैनात रहेंगे। वहां रहकर ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि वहां आवागमन में लोगों को परेशानी ना आए। सभी जवानों की डयूटी चार्ट भी बना दी गई है। शहर और कुछ बाहर के इलाके भी हैं, जिनको कवर करना होता है। इसके लिए 200 कांस्टेबल और 200 होमगार्ड की डयूटी लगाई गई है। शहर भ्रमण के दौरान बायी लेन जाम करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed