फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Called the teenager on the pretext of help, then made a maid in Hardoi

Gorakhpur News: मदद के बहाने किशोरी को बुलाया, फिर हरदोई में बना लिया नौकरानी

Sun, 18 Jun 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Called the teenager on the pretext of help, then made a maid in Hardoi
फोटो
विज्ञापन

- दंपती को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, जनवरी से ही गायब थी किशोरी
- मां के डांटने पर नाराज होकर चली गई थी पड़ोस में किराए पर रहने वाले दंपती के घर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा इलाके की एक 16 वर्षीय किशोरी को मदद के बहाने नौकरानी बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती को गीडा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त करा लिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के कुअरपुर वशिष्ठ निवासी उदय पाल और उसकी पत्नी अनिता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गीडा में रहने वाली किशोरी को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह पड़ोस में रहने वाली अनिता के पास मदद के लिए चली गई।
विज्ञापन

तब उदय गीडा की एक फैक्टरी में काम करता था और यहीं पर किराए के मकान में रहता था। किशोरी को मदद के बहाने अपने घर में रखा और फिर अचानक 28 जनवरी 22 को उसे लेकर हरदोई चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को तब लगा कि बेटी नाराज है और पड़ोस में ही है, आ जाएगी। लेकिन, अचानक दंपती जब उसे लेकर लापता हो गए तो पीड़ित पिता ने 29 जनवरी को गीडा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे हरदोई में नौकरानी बनाकर रखा गया है।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी कि इसी बीच आरोपी किसी काम से गीडा आ गया। आरोपी दंपती साथ में किशोरी को लेकर आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को मुक्त करा लिया।
एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed