फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cable box detonated in Rustampur and transformer at Hadhwa gate

Gorakhpur News: रूस्तमपुर में केबल बॉक्स दगा और हड़हवा फाटक में ट्रांसफॉर्मर

Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Cable box detonated in Rustampur and transformer at Hadhwa gate
-शहर में भूमिगत केबल डालने के दौरान कट गई थी दुर्गाबाड़ी क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में रविवार को रूस्तमपुर, दुर्गाबाड़ी और हड़हवा फाटक में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रूस्तमपुर में केबल बॉक्स दग गया, जबकि हड़हवा फाटक में 400 केवी ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। इसके साथ भूमिगत केबल कट जाने के कारण दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई थी।



रूस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े शक्ति नगर फीडर के फीडर का केबल बॉक्स रविवार सुबह 9 बजे अचानक दग गया। इसकी वजह से आजाद चौक और शक्ति नगर इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से इलाके में रहने वाले लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें रविवार की सुबह करीब 9 बजे शक्ति नगर फीडर का केबल बॉक्स अचानक फुंक गया, जिससे लगभग 500 घरों की बिजली ठप हो गई। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के बाद उपभोक्ताओं ने जेई और बिजली कर्मियों को सूचना दी। बिजली कर्मियों ने तत्काल आपूर्ति बहाल कराने की कवायद शुरू तो कर दी, लेकिन बॉक्स को दुरुस्त करने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया, साथ ही इनवर्टर भी काम करना बंद कर दिया। गर्मी में इलाके के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 12.30 बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रूस्तमपुर बिजली घर के एसडीओ ने बताया कि ओवरलोड की वजह से केबल बॉक्स दग गया था, मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद सप्लाई बहाल करा दी गई है।

हड़हवा फाटक में 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के कारण करीब 200 उपभोक्ताओं की बिजली बाधित रही। शाम 6 बजे ट्रांसफाॅर्मर जल गया, जबकि रात 9 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हाे पाई थी। बिजली निगम के भूमिगत केबल डालने के दौरान एक केबल कट गया। इस कारण दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में दोपहर 3 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दुर्गाबांडी एवं हड़वहवा फाटक में बिजली कटने के बाद बिजली कर्मी जल्द ही आपूर्ति बहाल करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed