फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cabinet Minister Nityanand Rai said in Gorakhpur, a grand temple of Maa Janaki is also there in Mithila of Bih

UP: अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर...बिहार के मिथिला में भी बनेगा मां सीता का मंदिर, बोले नित्यानंद राय

Sat, 22 Mar 2025 06:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 06:47 PM IST
सार

एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किट हाउस गोरखपुर में नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार से दूर हो सकते हैं, लेकिन बिहार आपसे कभी दूर नहीं हुआ। आपके सपनों में, आपकी बोली में, आपके संस्कारों में हर जगह बिहार जिंदा हैं।

विज्ञापन
Cabinet Minister Nityanand Rai said in Gorakhpur, a grand temple of Maa Janaki is also there in Mithila of Bih
कैबिनेट मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मैं उत्तर प्रदेश का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने प्रवासी बिहारी भाइयों-बहनों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर और एक सशक्त मंच प्रदान किया'। यूपी की भूमि ने उन्हें कर्मभूमि दी तो बिहार ने उन्हें संस्कार, मेहनत और जज्बे की पहचान सौंपी। बिहार की धरती ने दुनिया को नालंदा और विक्रमशिला जैसे ज्ञान के केंद्र दिए।

विज्ञापन


यह वही बिहार है जहां चाणक्य की बुद्धिमत्ता और सम्राट अशोक की दूरदर्शिता ने भारत को दिशा दी। बोधगया में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ और गुरु गोविंद सिंह की जन्म भूमि ने हमें एक नई ऊर्जा दी। भारत यह बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को तारामंडल स्थित सर्किट हाउस में बिहार दिवस पर प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन


एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किट हाउस गोरखपुर में नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार से दूर हो सकते हैं, लेकिन बिहार आपसे कभी दूर नहीं हुआ। आपके सपनों में, आपकी बोली में, आपके संस्कारों में हर जगह बिहार जिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छठ महापर्व के समय सूर्य को अर्ध्य देने का समय आता है अपने शहर-गांव की गलियों की याद आती है तब आपको महसूस होता है कि बिहार सिर्फ एक जगह नहीं, एक जज्बा है व एक पहचान है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तरह बिहार में भी मां सीता का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी घोषणा गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह की ओर से किया गया है।

राजद के कुशासन के दौर में बिहार में न गुड गवर्नेंस था न कानून का राज
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एक समय बिहार अराजकता, अपराध और पिछड़ेपन का शिकार हो गया था। राजद के कुशासन के दौर में बिहार में न गुड गवर्नेंस था और न ही कानून का राज। अपराध, अपहरण और जाति हिंसा बिहार की पहचान बन चुकी थी।

निवेशक बिहार का नाम सुनकर ही भाग जाते थे और उद्योग व्यापार ठप हो गया था। एनडीए की सरकार ने बिहार को इस अंधकार से बाहर निकाल कर विकास की राह पर आगे बढ़ाया। आज बिहार में एक्सप्रेसवे और सड़क कनेक्टिविटी में क्रांति, बिहार में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार राज्य को नए युग में प्रवेश करा रहा है।

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे उत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत को जोड़ेगा। पटना-पुर्णिया एक्सप्रेसवे सीमांचल क्षेत्र को बिहार की राजधानी से जोड़ेगा। पटना-बेतिया एक्सप्रेसवे चंपारण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे और दरभंगा-असाम एक्सप्रेसवे बिहार के कोने-कोने को हाईवे से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।

जहां 2005 से पहले बिहार में सिर्फ 384 किमी ग्रामीण सड़कें थी आज 1,12,505 किमी हो गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बिहार का पुनर्जागरण विश्वविद्यालय की विरासत को पुनर्जीवित किया गया।

गोरखपुर में रहने वाले बिहार के लोगों से छठपर्व घर पर मनाने की अपील
एनडीए सरकार ने बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास के रास्ते पर लाने का काम किया है। हमें इसे और मजबूत करना है, ताकि बिहार देश का सबसे समृद्ध राज्य बन सके। उन्होंने गोरखपुर में रह रहे बिहारवासियों से इस बार छठ पर्व घर पर मनाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि छठ पर्व के समय ही लोकतंत्र का महापर्व भी है। छठ पर्व पर आने वाले लोग लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर एनडीए की सरकार बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। मौके पर पूर्व एमएलसी व प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, डॉ. असीम कुमार प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed