फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   By proving the dead alive, the name was put on the Municipal Corporation's document

Gorakhpur : मृत को जिंदा साबित कर नगर निगम के दस्तावेज पर चढ़ा दिया नाम

Mon, 27 Mar 2023 06:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Mar 2023 06:22 PM IST
सार

बेतियाहाता निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने दी तहरीर में लिखा है कि रामविजय की छह दिसंबर 2008 को मौत हो गई थी। लेकिन, उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए उनके बेटे संतोष ने चचेरे भाई प्रदीप कुमार, पत्नी सुजाता के साथ मिलकर नगर निगम के दस्तावेज में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करा लिया।

विज्ञापन
By proving the dead alive, the name was put on the Municipal Corporation's document
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 2008 में मृत मऊ जिले के मूल निवासी रामविजय त्रिपाठी को जिंदा साबित कर नगर निगम के दस्तावेज में नाम चढ़ा दिया गया। आरोप है कि जमीन और संपत्ति को हड़पने के लिए प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने पत्नी सुजाता और रामविजय के बेटे संतोष के साथ मिलकर जालसाजी की। जिसमें नगर निगम के संबंधित कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बेतियाहाता निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने दी तहरीर में लिखा है कि रामविजय की छह दिसंबर 2008 को मौत हो गई थी। लेकिन, उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए उनके बेटे संतोष ने चचेरे भाई प्रदीप कुमार, पत्नी सुजाता के साथ मिलकर नगर निगम के दस्तावेज में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करा लिया। साबित किया गया कि रामविजय जिंदा हैं। जबकि, उनकी मौत हो गई थी। 26 मार्च 2021 को दस्तावेज में नाम दर्ज किया है। इसकी जानकारी होने के बाद अभिषेक त्रिपाठी ने एसएसपी के पास प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की। जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed