फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   By appointing Vinod Rai as the regional president, a political message was conveyed to the Bhumihar community.

Gorakhpur News: तीन फीसदी वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने खेला दांव

Fri, 26 Jun 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
By appointing Vinod Rai as the regional president, a political message was conveyed to the Bhumihar community.
विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर भूमिहार बिरादरी में दिया सियासी संदेश
विज्ञापन

- पूर्वांचल में करीब तीन फीसदी है भूमिहार बिरादरी का आबादी, पांच से सात सीटों पर है सीधा दखल

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ के विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर पूर्वांचल की कई सीटों पर जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की है। विनोद राय भूमिहार बिरादरी से आते हैं और पूर्वांचल में करीब तीन फीसदी भूमिहार हैं, जो विधानसभा चुनाव की सियासी गणित बनाने-बिगाड़ने काफी अहम रोल निभाते हैं। पांच से सात विधानसभा सीटों पर इस बिरादरी का सीधा दखल है। इसके अलावा कई और सीटें हैं जहां इस बिरादरी के लोग चुनाव में ट्रंप कार्ड साबित होते हैं।

विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी इस वोट बैंक को अपने साथ जोड़े रखने का मजबूत संदेश दे रही है। इसके पहले सहजानंद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया था। दोनों नेता आजमगढ़ के हैं। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, मेंहदावल (संत कबीर नगर) में भूमिहार बिरादरी की संख्या ज्यादा है। ऐसे में संगठन ने इस बिरादरी की प्रभावी भूमिका को बनाए रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ मनीष पांडेय कहते हैं, किसी भी जाति की जहां बहुलता होती है वहां समाज में जातीय समन्वय ज्यादा होता है। समाज के बीच से किसी को संगठन की कमान सौंपी जाती है तो उसका सामाजिक प्रभाव भी पड़ता है। मुझे लगता है कि भाजपा ने भूमिहार बिरादरी को आगे करके जातीय समन्वय बैठाने की कोशिश की है। अब हार जीत का अंतर बहुत कम मतों से हो रहा है तो इस फार्मूले से जरूर पार्टी को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नियुक्ति से पूर्वांचल में बीजेपी का जातीय और सांगठनिक समीकरण और अधिक मजबूत होगा। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ महेंद्र सिंह कहते हैं, भाजपा ने बड़ी सूझबूझ के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भूमिहार बिरादरी से आने वाले विनोद राय को दी है। पूर्वांचल में भूमिहार बिरादरी अपने अलग रुख और राजनीतिक हैसियत के कारण विशेष महत्व रखती है। शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक तौर पर मजबूत माने जाते हैं और सामाजिक रूप से लोगों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से बिरादरी के बीच पकड़ बनाए रखने की रणनीति मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed