{"_id":"69e695bf1961d519040c27c8","slug":"buying-commercial-cylinders-from-private-companies-at-double-the-price-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295842-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निजी कंपनियों से दोगुनी कीमत पर खरीद रहे कॉमर्शियल सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निजी कंपनियों से दोगुनी कीमत पर खरीद रहे कॉमर्शियल सिलिंडर
Tue, 21 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
- सरकारी नियंत्रण वाली गैस एजेंसियों पर किल्लत के चलते होम डिलिवरी मांग रहे रेस्टोरेंट संचालक
गोरखपुर। मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने से गैस संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कुछ निजी कंपनियों में कॉमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता से लोगों की आस जगी है। हालांकि, इसके लिए लगभग दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। निजी क्षेत्र की कंपनियों से कॉमर्शियल सिलिंडर तत्काल मिल जा रहे हैं।
निजी कंपनी के गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि वर्तमान में सरकार की ओर से निर्धारित कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत 2350 रुपये है, जबकि निजी कंपनियों में यह करीब 4207 रुपये में पड़ रहा है। इसके अलावा लगभग 180 रुपए डीलर चार्ज भी जोड़ा जाता है, जिससे अंतिम कीमत 4400 से 4500 रुपये तक पहुंच रही है।
चटोरी गली स्थित एक रेस्तरां के संचालक नवीन सिंह ने बताया कि दुकान चलाने के लिए मजबूरी में उन्हें महंगे सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं, क्योंकि नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही है। वहीं सचिन यादव ने बताया कि जब जरूरत पड़ती है तो निजी कंपनियों के सिलिंडर दोगुने दामों पर मंगाया जाता है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से कॉर्मिशियल गैस सिलिंडर की कीमत निर्धारित है। निजी कंपनियां भी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कर रही हैं। हालांकि उनके दाम कुछ अधिक हैं।