फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman son went to jail for showing stunts with car

शौक पड़ा महंगा: कार से स्टंट कर भौकाल दिखा रहा था व्यापारी पुत्र, हवालात में गुजरी रात

Wed, 01 Nov 2023 01:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

पैडलेगंज से रामगढ़ताल और मोहद्दीपुर रोड पर सोमवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार में कार निकली। कार की रफ्तार देख राहगीर सहम गए। कार में सवार युवक दो-तीन बार उधर से तेज रफ्तार में कार लेकर स्टंट करते हुए निकले। इसकी शिकायत एक राहगीर ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई से कर दी।

विज्ञापन
Businessman son went to jail for showing stunts with car
कैंट पुलिस द्वारा सीज की गई कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में तेज रफ्तार कार से स्टंट कर भौकाल दिखाना व्यापारी पुत्र को महंगा पड़ गया। राहगीरों ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। एसपी सिटी के निर्देश पर कैंट पुलिस कार समेत व्यापारी पुत्र और उसके साथी को पकड़कर थाने ले आई। पूरी रात हवालात में गुजारने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, पुलिस ने उसकी कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पैडलेगंज से रामगढ़ताल और मोहद्दीपुर रोड पर सोमवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार में कार निकली। कार की रफ्तार देख राहगीर सहम गए। कार में सवार युवक दो-तीन बार उधर से तेज रफ्तार में कार लेकर स्टंट करते हुए निकले। इसकी शिकायत एक राहगीर ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई से कर दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी के निर्देश पर कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद कार लेकर युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस कार को रोकवा कर उनको थाने लेते आई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी करतूत कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के लिए मिले 295 करोड़...जमीन अधिग्रहण दिवाली बाद

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान बैंक रोड निवासी वैभव कुमार बंका पुत्र मुन्ना कुमार उर्फ देवेंद्र कुमार और रामगढ़ताल क्षेत्र के छोटका टोला निवासी राजू शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा के रूप में हुई। कैंट पुलिस के अनुसार, पहले भी उनकी तेज रफ्तार कार चलाने की शिकायत मिल चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed