फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   295 crores received for Sahjanwan-Dohrighat rail line

गोरखपुर: सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के लिए मिले 295 करोड़...जमीन अधिग्रहण दिवाली बाद

Wed, 01 Nov 2023 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Nov 2023 12:54 PM IST
सार

सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन दो जिलों गोरखपुर और मऊ में करीब 81 किलोमीटर लंबाई में बिछाई जाएगी। यह रेल लाइन 111 गांवों से होकर गुजरेगी। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में 2024 तक सहजनवां से बैदौली तक 27 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
295 crores received for Sahjanwan-Dohrighat rail line
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां-दोहरीघाट नई रेललाइन बिछाने के लिए अब जमीन अधिग्रहण की प्रकिया तेज हो जाएगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन को 295 करोड़ रुपये दिए हैं। यह रकम मुआवजे में खर्च की जाएगी। दिवाली बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही इस रेल मार्ग के 11 किलोमीटर हिस्से के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। रेल प्रशासन ने निर्माण के लिए कार्यदायी एजेंसी भी तय कर दी है। जमीन अधिग्रहण होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। नई लाइन बिछने के बाद गोरखपुर से सहजनवां-दोहरीघाट के रास्ते भी ट्रेनें वाराणसी तक जाने लगेंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रदूषण ने बदला मौसम का मिजाज...अपने समय से खिसक गई बारिश-ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन दो जिलों गोरखपुर और मऊ में करीब 81 किलोमीटर लंबाई में बिछाई जाएगी। यह रेल लाइन 111 गांवों से होकर गुजरेगी। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में 2024 तक सहजनवां से बैदौली तक 27 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे फेज में मार्च 2025 तक बैदौली से गोला बाजार तक 29 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद तीसरे फेज में शेष बचा कार्य होगा।

पहले फेज में सहजनवां से 11 किलोमीटर तक लाइन बिछाने के लिए सहजनवां तहसील के गांवों का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके साथ ही किसानों में मुआवजा वितरण के लिए भी 295 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: सुहागिनें आज पूजा कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र, जानिए गोरखपुर में कब दिखेगा चांद

कुल 1320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

सहजनवां से दोहरीघाट के बीच बनने वाली रेल लाइन पर करीब 1320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सरयू नदी पर 1100 मीटर लंबे पुल समेत 10 बड़े पुल, 47 छोटे पुल एवं 15 अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो रेलवे ओवरब्रिज भी बनेंगे।

एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सहजनवां- दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सहजनवां, बांसगांव एवं खजनी तहसील के लिए गजट जारी किया गया है। इसके अलावा 295 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं, जिससे भूमि अधिग्रहण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed