{"_id":"5ea849d38ebc3e909b669de4","slug":"businessman-not-ready-to-investigate-department-will-take-help-of-police178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के इस व्यापारी नें कोरोना जांच कराने से किया इनकार, स्वास्थ्य टीम ले सकती है पुलिस की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के इस व्यापारी नें कोरोना जांच कराने से किया इनकार, स्वास्थ्य टीम ले सकती है पुलिस की मदद
Wed, 29 Apr 2020 11:03 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के साकेतनगर कॉलोनी के रहने वाले बड़े व्यापारी ने कोरोना जांच कराने से इन्कार कर दिया है। जांच के लिए सोमवार को जब एक स्वास्थ्यकर्मी ने फोन किया तो व्यापारी उसे हड़काने लगे। डर के मारे स्वास्थ्यकर्मी ने फोन काट दिया और इसकी सूचना अपने आलाधिकारी को दी है।
विभाग का कहना है कि अगर सरकारी जांच नहीं करा सकते हैं, तो कम से निजी लैब से जांच कराकर रिपोर्ट दे तो तसल्ली हो जाएगी। लेकिन व्यापारी यह भी करने के लिए तैयार नहीं है। विभाग अब मंगलवार को पुलिस की मदद लेकर जांच कराएगी। जानकारी के अनुसार व्यापारी अपनी सास को कानपुर के किदवई नगर में देखने गए थे।
वहां पर वह एक सप्ताह तक रहे। करीब 10 दिन पूर्व गोरखपुर लौटे है। लौटने के बाद स्वास्थ्य महकमे को जानकारी नहीं दी। आने के बाद उनका पूरा परिवार साकेतनगर कॉलोनी में सुबह शाम टहलते भी थे। बाद में पता चला कि व्यापारी कानपुर में जिस परिवार से मिलकर लौटे हैं, वहां उनकी सास कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोगों ने शिकायतें शुरू कर दी। शिकायत के बाद किसी तरह व्यापारी ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। मंगलवार को टीम ने जांच के लिए कहां, तो व्यापारी स्वास्थ्यकर्मी को ही हड़काने लगा। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अब तक कोरोना के कोई लक्षण परिवार में नहीं मिले है।
लेकिन एहतियातन जांच कराने का फैसला लिया गया है। व्यापारी ने जांच कराने से इन्कार किया है। उन्हें सलाह दी गई है कि वह निजी लैब से भी जांच करा सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करते है तो पुलिस की मदद लेते हुए जांच कराई जाएगी।