फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus service from Jhulnipur to Gorakhpur irregular, people upset

Gorakhpur News: झुलनीपुर से गोरखपुर की बस सेवा अनियमित, लोग परेशान

Tue, 08 Oct 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Jhulnipur to Gorakhpur irregular, people upset
निचलौल। भारत नेपाल बॉर्डर से सटे झुलनीपुर से गोरखपुर के लिए चलने वाली परिवहन निगम की एकमात्र बस सेवा अनियमित हो गई है। कभी चलती है तो कभी अचानक ठप हो जाती है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय और गोरखपुर के लिए सफर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैठवलिया निवासी अशोक और मुनीर जबकि मिश्रवलिया निवासी दीपक तिवारी ने कहा कि भारत नेपाल बॉर्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय और गोरखपुर जाने के लिए पहले छोटे वाहनों से करीब 15 किलोमीटर दूर निचलौल बस स्टेशन जाना पड़ता है। इसके बाद निजी बसों एवं अन्य वाहनों की सवारी कर यात्रा तय करनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी तो वापस लौटने के दौरान होती है। क्योंकि देर शाम होने पर लोगों को सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों तक जाने के लिए कोई वाहन सुविधा नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए परिवहन विभाग के जिम्मेदार बार्डर से सटे झुलनीपुर से निचलौल, महराजगंज और गोरखपुर को जाने वाली बस सेवा का संचालन की थी। बस सुबह सात बजे से गोरखपुर के लिए चलती थी जबकि गोरखपुर से रात करीब 10 बजे बस झुलनीपुर पहुंच जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस से बॉर्डर क्षेत्र के झुलनीपुर, रेंगहिया, शितलापुर, बैठवलिया, मिश्रवलिया, बहुआर, बजहा सहित दर्जनों गांव के लोग सफर करते हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बसों का संचालन अनियमित हो गया है। कभी चलती है तो कभी अचानक बस सेवा ठप हो जाती है।
परिवहन विभाग के निचलौल बस स्टेशन प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि इन दिनों झुलनीपुर से गोरखपुर के लिए नियमित सुबह सात बजे से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed