{"_id":"679f6a58ed1ac0265209f0eb","slug":"bus-hits-parked-truck-in-gorakhpur-12-passengers-injured-were-returning-from-prayagraj-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 12 यात्री चोटिल, संजीवनी बनकर पहुंची 108 एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 12 यात्री चोटिल, संजीवनी बनकर पहुंची 108 एम्बुलेंस
Sun, 02 Feb 2025 06:21 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:21 PM IST
सार
जिले के स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से गंभीर रुप से घायल पांच लोगों को समय से प्राथमिक उपचार मिल गया। सभी ने स्वास्थ्य विभाग के इस तत्परता की तारीफ की।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर में सड़क दुर्घटना की एक बड़ी घटना गंभीर होते-होते बची। शनिवार की देर रात करीब 2:20 के आस-पास प्रयागराज से आ रही रोडवेज बस यात्रियों को बगागढ़ा ओवरब्रिज जीतपुर के पास लेकर पहुंची थी। इस दौरान वहां से पहले से खड़े ट्रक में बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अचानक लगे इस टक्कर से बस में सवार यात्रियों को चोट आ गई। इसमें 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि 12 यात्री चोटिल हो गए। हादसे की सूचना वायरल हुई तो जिले के स्वास्थ विभाग के पास भी पहुंची। जिला कोऑर्डिनेटर सोनू शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव एवं रीजनल मैनेजर दिग्विजय मौर्या ने समन्वय स्थापित कर मौके पर 5 एंबुलेंस को रवाना किया।
विज्ञापन
सभी एम्बुलेंसों ने तत्काल प्रभाव से मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। 108 एंबुलेंस की तत्परता को देखकर लोगों ने काफी सराहना की।
विज्ञापन