फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus going from Bihar to Prayagraj collides with DCM in Gorakhpur, 13 people injured

Mahakumbh 2025: बिहार से प्रयागराज जा रही थी बस, गोरखपुर में डीसीएम से टक्कर- 13 घायल

Tue, 28 Jan 2025 12:29 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 12:29 PM IST
सार

बिहार के पटना से श्रद्धालुओं से भरी बस महाकुंभ स्नान के लिए जा रही थी। इसी बीच सहजनवा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Bus going from Bihar to Prayagraj collides with DCM in Gorakhpur, 13 people injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Bus Accident In Gorakhpur: श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस सरैया फोरलेन कट पर सोमवार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिहार से श्रद्धालुओं को ला रही बस ने पीछे से डीसीएम में टक्कर मार दी। डीसीएम सड़क के किनारे पलट गया और बस में बैठे 13 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को तत्काल सहजनवां सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 9 यात्रियों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनोें गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।जानकारी के मुताबिक, सरैया फोरलेन कट पर सोमवार की देर रात करीब 2,30 बजे दुर्घटना के बाद बस यात्री घबड़ाकर चीखने-चिल्लाने लगे। यात्री अपनी जान बचाने के चक्कर में एक-दूसरे के ऊपर गिर जा रहे थे।
विज्ञापन


शोर सुनकर अगल-बगल के लोगों ने यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस पटना से यात्रियों को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के चालक ने बोला अचानक लगा झटका: गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद का निवासी डीसीएम चालक यूसुफ ने बताया कि मिर्जापुर से हरा मटर लेकर सिद्धार्थनगर के नौगढ़ मंडी जा रहा था। जैसे ही सरैया फोरलेन कट पर जीरो प्वाइंट की तरफ जाने के लिए गाड़ी मोड़े वैसे ही पीछे से बस ने तेज टक्कर मार दी और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। बस का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं डीसीएम का भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed