फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bus drivers and operators will be dismissed from job due to not wear uniforms

इस एक गलती की वजह से जा सकती है संविदाकर्मियों की नौकरी, मिलेगी ये सजा

Thu, 15 Oct 2020 04:27 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 04:27 PM IST
सार

  • नियमित कर्मचारियों पर भी होगी विभागीय कार्रवाई
  • तीन बार लगेगा आर्थिक दंड, चौथे बार में होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Bus drivers and operators will be dismissed from job due to not wear uniforms
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम के संविदा चालकों एवं परिचालकों ने ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनी तो उनकी नौकरी चली जाएगी। वहीं नियमित चालकों और परिचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में निर्देश जारी करते हुए प्रधान प्रबंधक संचालन पीआर बेलवारियार ने बताया कि लगातार चालकों और परिचालकों की लापरवाही सामने आ रही है। वह बिना वर्दी के ही बसों का संचालन कर रहे हैं। जो बड़ी लापरवाही है। ऐसे में अब उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अगर चालक व परिचालक पहली बार बिना वर्दी के मिले तो उनपर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह दूसरी बार बिना वर्दी पाए जाने पर 200 रुपये और तीसरी बार 300 रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी अगर चालक और परिचालक चौथी बार जांच के दौरान बिना वर्दी के मिले तो संविदा चालकों और परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी। वहीं नियमित चालकों और परिचालकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि वह बिना वर्दी मिलने वाले चालकों एवं परिचालकों की रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्यालय भेजें जिससे की उनपर कार्रवाई की जा सके।

मास्क नहीं लगाया तो भी होगी कार्रवाई

प्रधान प्रबंधक पीआर बेलवारियार ने बताया कि जांच के दौरान देखने में आया है कि चालक और परिचालक कोरोना काल में बिना मास्क के बसों का संचालन कर रहे हैं। ऐसा करके वह यात्रियों के साथ ही अपनी जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की गई है।

वर्दी की तरह पहले दूसरी और तीसरी बार में उन पर 100, 200 और 300 रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके बाद भी अगर वह बिना मास्क बस संचालित करते हुए मिले तो संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी वहीं नियमित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed