फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A distraught young man set the girl's house on fire after her marriage was arranged elsewhere.

UP: दूसरी जगह शादी तय होने से बौखलाया युवक, युवती के घर में लगाई आग; स्कूटी- कपड़े जलाए

Thu, 28 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 May 2026 02:38 AM IST
सार

वती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे रोहित अपने दो साथियों करन और अरुण के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने घर के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अचानक आग लगने से परिवार के लोग घर से बाहर निकलकर जान बचाने में जुट गए। घटना में युवती की स्कूटी और कपड़े जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
A distraught young man set the girl's house on fire after her marriage was arranged elsewhere.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

चिलुआताल क्षेत्र में दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज एक सिरफिरे युवक ने अपने साथियों के साथ युवती के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आगजनी में युवती की स्कूटी और घर में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। घटना के बाद आरोपी परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र निवासी युवती की पहले सिक्टौर मानीराम निवासी 24 वर्षीय रोहित साहनी से बातचीत होती थी।

विज्ञापन

परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके बाद उसने रोहित से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर रोहित ने वारदात को अंजाम दिया। युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे रोहित अपने दो साथियों करन और अरुण के साथ घर पहुंचा।

आरोप है कि तीनों ने घर के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अचानक आग लगने से परिवार के लोग घर से बाहर निकलकर जान बचाने में जुट गए। घटना में युवती की स्कूटी और कपड़े जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान घर के बाहर खड़ा रोहित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। चिलुआताल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार दोपहर मुख्य आरोपी रोहित साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। भागे आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed