फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bullion market shines during the festive season; momentum to continue from Dhanteras and Diwali through the wedding season.

Gorakhpur News: त्योहारी सीजन में चमका सराफा बाजार, धनतेरस-दीवाली से सहालग तक रहेगा उछाल

Sat, 17 Oct 2026 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Bullion market shines during the festive season; momentum to continue from Dhanteras and Diwali through the wedding season.
गोरखपुर। त्योहारों पर सराफा बाजार में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। शहर के छोटे-बड़े ज्वेलरी की दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। अभी नवरात्र का समय चल रहा है और आने वाले समय में धनतेरस, दिवाली और उसके बाद शादी-विवाह का समय शुरू होगा। त्योहार और लगन को देखते हुए ग्राहक खूब खरीदारी कर रहे हैं, जिससे सराफा कारोबारियों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन


सोने का रेट इस समय आम दिनों की तुलना में कुछ कम हुआ है, जिससे सोने को बचत के तौर पर देखने वाले ग्राहक अवसर का लाभ उठाने दुकानों पर आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। वहीं शादी-विवाह के नजरिए से खरीदारी करने के इच्छुक ग्राहक सोने के दाम और गिरने का इंतजार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक सराफा प्रतिष्ठान पर सेना में काम करने वाले ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही प्राइस लॉक करने का भी ऑफर दिया जा रहा है। व्यापारियों में आगामी धनतेरस-दिवाली और सहालग को लेकर भी काफी उत्साह है। अच्छे कारोबार की उम्मीद में तरह-तरह की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------------------------------

ग्राहकों के लिए ऑफर ही ऑफर



बाजार में आई रौनक के बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। पार्क रोड स्थित एक प्रमुख सराफा प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को ज्वेलरी के लिए प्राइस प्रोटेक्शन ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें पसंद किए गए गहने की लागत का 25 प्रतिशत मूल्य जमा करके धनतेरस में शेष राशि देकर डिलीवरी ली जा सकती है। साथ ही मूल्य बढ़ जाने के बावजूद बुकिंग किए गए गहने के लिए बढ़ा हुआ पैसा नहीं देना पड़ेगा और दाम कम हो जाने पर कम हुई कीमत पर ही डिलीवरी ली जा सकती है। दोनों स्थितियों में ग्राहक का ही फायदा बताया जा रहा है। इसी तरह एक प्रतिष्ठान पर जल-थल और वायुसेना कर्मियों को विशेष छूट देने की बात कही गई है। कुछ सराफा व्यापारी ज्वेलरी की खरीद पर कूपन दे रहे हैं, लॉटरी के माध्यम से विजेता ग्राहकों को स्कूटी और कार ऑफर किए जा रहे हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed