{"_id":"66a81a93ea8a09de130785a4","slug":"bullets-fired-on-car-in-barhuan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-636859-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बरहुआं में कार पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बरहुआं में कार पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने की फायरिंग, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां। बाइक सवार युवकों ने रंजिश में रविवार की रात गीडा क्षेत्र के बरहुआं में कार सवार पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि एक गोली कार में फंस गई जबकि दूसरी पार हो गई। गीडा पुलिस तीन नामजद समेत पांच के विरुद्ध हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के केशवाखोर गांव में रहने वाले अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह रविवार को जरूरी कार्य से तारामंडल गए थे। रात में घर लौटते समय बरहुआं में यादव टोला के पास दो बाइक सवार पांच युवकों ने ओवरटेक की कोशिश करने के साथ ही कार पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली ऊपर से निकल गई जबकि दूसरी बिलकुल पास से निकली। तीसरी गोली कार में फंस गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
घटना की जानकारी उन्होंने डायल 112 पर दी। गीडा पुलिस ने रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में रहने वाले अतुल शाही, बड़गो के रुद्र शाही व कैंट क्षेत्र के बिलंदपुर में रहने वाले धनंजय मिश्रा उर्फ भोलू व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।