{"_id":"646539fb0897dd0e1309ebf4","slug":"bulldozer-will-run-on-shops-and-houses-road-will-be-wide-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1016-171073-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर, चौड़ी होगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर, चौड़ी होगी सड़क
Thu, 18 May 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 18 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया में अतिक्रमण हटाते लोग
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया से लेकर सोनौली तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में पुरानी सड़क को बिना तोड़े दोनों तरफ से इसे चौड़ा किया जा रहा है।
चौड़ीकरण के लिए कई हफ्तों से जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय के आसपास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है और जहां सड़क बनानी है उस भूमि को कंक्रीट डालकर समतल किया जा रहा है। ब्लॉक के आसपास कई लोगों की दुकान और मकान सड़क निर्माण की जद में आ रहे हैं, उनको 17 मई को तोड़ दिया जाएगा। ऐसी जानकारी जिम्मेदारों की ओर से अतिक्रमण मुक्त न करने वालों को दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण खुद अतिक्रमण हटाने लगे। बुधवार को जरूरी मीटिंग के चलते एनएचआई के अधिकारी जंगल कौडिया नहीं आ सके जिसके चलते अब 18 मई को बचा हुआ अतिक्रमण प्रशासन की मौजूदगी में हटवाया जाएगा।
मौके पर उपस्थित कार्यदाई संस्था पीएनसी के अधिकारियों ने बताया सड़क निर्माण के लिए चिह्नांकन किया गया था जिसके अनुरूप कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया है जबकि कुछ लोग बार-बार सूचना देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए। ऐसे में 18 मई को प्रशासन और एनएचआई की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
जंगल कौड़िया में एक अंडरपास बनना है। बरसात के पहले भूमिगत कार्य पूरा करना है। नोटिस जारी करने के बाद भी जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया है उनका प्रशासन की मौजूदगी में हटाया जाएगा।
-रणधीर सिंह, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी (कार्यदाई संस्था)
-- -- -- -- --
फोटो परिचय.1. प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
2. अमर उजाला में 16 मई को छपी हुई खबर