{"_id":"6a876ab4990e52834e01af6d","slug":"building-a-healthy-society-through-a-healthy-body-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1424914-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्वस्थ शरीर से स्वस्थ समाज का निर्माण
Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉ. आजाद बेग व डॉ. केएम पांडेय ने जांच कर निशुल्क दवाएं दीं। यह आयोजन नौ विधानसभाओं में किया गया। जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. केएम पांडेय ने बताया कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है, इसका ध्यान रखा जाए और ये सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गोला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव, कैंपियरगंज विधानसभा के वरिष्ठ नेता शैलेश उपाध्याय, प्रणव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन