फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Builder accused of trying to forcibly take land

Gorakhpur News: बिल्डर पर जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप

Thu, 22 Feb 2024 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Builder accused of trying to forcibly take land
गोरखपुर।
विज्ञापन

जमीन देने से मना करने पर एक बिल्डर ने फर्जी शपथ पत्र बनवा कर नक्शा पास करवा लिया और निर्माण भी शुरू कर दिया। जालसाजी के शिकार बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर न्याया दिलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सीओ कैंट को मामले की जांच सौंपी है।
कैंट इलाके के खोवा मंडी गली में बिल्डर को जमीन देने से इन्कार करने पर फर्जी तरीके से शपथ पत्र तैयार करे मानचित्र पास कराए जाने का मामला सामने आया है। जालसाजी के शिकार हुए पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी दुबे ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ कैंट को सौंपी है, ताकि सच्चाई सामने आए और कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि खोवा मंडी गली में उनकी रजिस्ट्री कराई जमीन है। उसके कुछ हिस्से पर उन्होंने एक छोटा सा आवास बनाया है। शेष भूमि बाउंड्री से घिरी हुई है। वर्ष 2018 में एक बिल्डर उनके पास आया आए और कांप्लेक्स के लिए जमीन मांगने लगा। उन्होंने जमीन देने से इन्कार किया तो उसने जबरदस्ती ले लेने की धमकी दी। उसके बाद मुख्यमंत्री और नगर मजिस्ट्रेट के यहां शिकायती आवेदन पत्र भू-स्वामित्व के संदर्भ में दिलवाया। उनके आवेदन पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के द्वारा राजस्व टीम गठित कर जांच कराई गई तो मेरी बाउंड्री अपने स्थान पर बैनामे के अनुसार मिली। टीम ने अपनी रिपोर्ट 28 अगस्त 2019 को दी। तब साजिश करके आरोपियों ने उनकी जमीन का फर्जी शपथ पत्र तैयार करके जीडीए से नक्शा बनवा लिया। जानकारी होने पर जीडीए में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीच में एक नोटिस जीडीए ने जारी किया लेकिन उसे गोलघर पुलिस चौकी की जगह कोतवाली को दे दिया गया। जिस वजह से निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। उन्होंने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed