{"_id":"6b074c348d5c7841640ec6a3","slug":"budget-of-rs-4767-crore-approved-from-the-infrastructure-fund-development-projects-to-gain-momentum-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1529514-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवस्थापना निधि से 47.67 करोड़ रुपये बजट को मिली मंजूरी, तेज होंगी विकास परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवस्थापना निधि से 47.67 करोड़ रुपये बजट को मिली मंजूरी, तेज होंगी विकास परियोजनाएं
Thu, 26 Nov 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
- वीसी बंगला के पास व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण पर खर्च होंगे 20 करोड़
गोरखपुर। शहर में सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अवस्थापना विकास निधि से 47.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निधि में उपलब्ध 48.13 करोड़ रुपये के सापेक्ष 37 परियोजनाओं के लिए 47.67 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सड़क, नाली निर्माण के साथ पेयजल पाइपलाइन विस्तार, सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और बिजली लाइन भूमिगत करने जैसे काम शामिल हैं। सबसे बड़ा प्रस्ताव वीसी बंगला स्थित भूमि पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण का है, जिस पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यानी कुल स्वीकृत राशि का करीब 42 प्रतिशत हिस्सा अकेले इस परियोजना के लिए है।
शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के 25 से अधिक काम प्रस्तावित हैं। इनमें कई जगह सीसी सड़क के साथ आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा। साकेतनगर में 124.26 लाख रुपये की परियोजना से सड़क-नाली आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा लच्छीपुर में 84.18 लाख, महर्षि दधीचि नगर में 81.87 लाख, राप्तीनगर में 68 लाख और माया बाजार में 69.87 लाख रुपये के काम प्रस्तावित हैं।
पेयजल व्यवस्था के लिए तीन बड़ी परियोजनाओं पर 9.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भरवलिया में पाइपलाइन विस्तार के लिए 4.20 करोड़, सालिकराम नगर और संत हुसैन नगर में पाइपलाइन विस्तार के लिए 2.76 करोड़ तथा रानीडीहा में पाइपलाइन विस्तार और एक बड़े गहरे नलकूप की स्थापना के लिए 2.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स पर खर्च होंगे 20 करोड़
अवस्थापना निधि की प्रस्तावित परियोजनाओं में सबसे बड़ा खर्च वीसी बंगला स्थित भूमि पर बनने वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स पर होगा। इसके लिए 2000 लाख यानी 20 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। इसके बाद पेयजल पाइपलाइन विस्तार और नलकूप की परियोजनाएं शामिल हैं। कुल 47.67 करोड़ की स्वीकृत राशि में अकेले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की हिस्सेदारी करीब 42 प्रतिशत है।
-- -- -- -- -- -- -
तीन परियोजनाओं पर खर्च होंगे 983.44 लाख
तीन परियोजनाओं पर कुल 983.44 लाख रुपये खर्च होंगे। भरवलिया में पाइपलाइन विस्तार पर 420.19 लाख, सालिकराम नगर-संत हुसैन नगर में 276.76 लाख और रानीडीहा में पाइपलाइन विस्तार व एक बड़े गहरे नलकूप की स्थापना पर 286.49 लाख रुपये खर्च होंगे। तीनों परियोजनाएं मिलाकर स्वीकृत कुल राशि का करीब 20.6 प्रतिशत हिस्सा पेयजल व्यवस्था पर खर्च होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अवस्थापना निधि से विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। 47.67 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी मिली है। प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की योजना तैयार की गई है।
अमित शर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम