{"_id":"648a2a758e41a581a90c5f17","slug":"btech-students-doing-basic-medical-studies-with-engineering-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-207159-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीटेक के छात्र इंजीनियरिंग के साथ कर रहे मेडिकल की बेसिक पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीटेक के छात्र इंजीनियरिंग के साथ कर रहे मेडिकल की बेसिक पढ़ाई
Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी चला रहा ऑडिक कोर्स, स्वास्थ्य क्षेत्र की दी जा रही बेसिक जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र इंजीनियरिंग के साथ बेसिक जानकारी के लिए मेडिकल की भी पढ़ाई कर रहे हैं। बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र, ऑडिक कोर्स के अंतर्गत मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
एमएमएमयूटी में नई शिक्षा नीति के तहत 15 ऑडिक कोर्स निर्धारित किए गए हैं। बीटेक कर रहे छात्र को इसमें से एक विषय को ऑडिक कोर्स के रूप में चयन करना होता है। ऑडिक कोर्स के रूप में ''''बेसिक ऑफ ह्यूमन हेल्थ प्रिवेंटिव मेडिसिन'''' इसी सत्र से शुरू किया गया है। अन्य कोर्स की अपेक्षा यह कोर्स व्यावहारिक व जीवनोपयोगी होने के कारण छात्र भी इस कोर्स के पढ़ाई को लेकर रुचि दिखा रहे हैं।दरअसल, स्नातक के छात्रों को एक ऑडिट कोर्स चुनना होता है, जिसके नंबर नहीं जुड़ते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य होता है। अब इस ऑडिट कोर्स में मेडिकल कोर्स भी जोड़ दिया गया है, ताकि छात्रों को टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मेडिकल का भी ज्ञान मिल पाएगा।
कोर्स का संचालन करवा रहे विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अरविंद पांडेय ने बताया कि सिविल ट्रेड के बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के करीब 180 छात्र इस कोर्स के अंतर्गत पढ़ाई कर रहे हैं। उनको स्वास्थ्य क्षेत्र की बेसिक जानकारी दी जा रही है। विश्वविद्यालय अब इस कोर्स के साथ-साथ फिजियोलॉजी पढ़ाने की तैयारी भी कर रहा है, ताकि इंजीनियरों को शरीर के अंगों की भी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
चार खंड में है पाठ्यक्रम
इस कोर्स में स्वास्थ्य से संबंधित बेसिक बातें शामिल की गई हैं। कुल चार खंडों में तैयार इस पाठ्यक्रम में दुर्घटना होने की स्थिति में क्या करें? लक्षण के आधार पर बीमारियों को कैसे पकड़ें? स्वास्थ्य से संबंधित सामान्य ज्ञान, स्वास्थ्य की परिभाषा, स्वस्थ जीवन शैली आदि को प्रमुखता से जगह दी गई है।