{"_id":"61ceadb375529f4133241eeb","slug":"bsp-changed-three-district-presidents-in-four-months-now-santosh-kumar-jigyasu-got-command-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बसपा ने चार माह में बदले तीन जिलाध्यक्ष, अब संतोष कुमार जिज्ञासु को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बसपा ने चार माह में बदले तीन जिलाध्यक्ष, अब संतोष कुमार जिज्ञासु को मिली कमान
Fri, 31 Dec 2021 12:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:43 PM IST
सार
जिलाध्यक्ष बनने के बाद संतोष कुमार ने कचहरी के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की करेंगे।
विज्ञापन
संतोष कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा जिला स्तर पर संगठन को मजबूत नहीं बना पा रही है। नतीजतन चार महीने में ही बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीन जिलाध्यक्ष बदल डाले हैं। चौथा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु को बनाया गया है। घनश्याम राही को दोबारा जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया है।
विज्ञापन
बसपा ने सात सितंबर को जिलाध्यक्ष घनश्याम राही को हटा दिया था। इसी दिन कमलेश कुमार गौतम को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभी कार्यभार ग्रहण का एक ही माह बीता था कि सात दिसंबर को कमलेश कुमार गौतम को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
दोबारा यह जिम्मेदारी घनश्याम राही को सौंपी गई। इस बीच बसपा पदाधिकारियों को लग रहा था कि मामला सही हो गया। लेकिन, शीर्ष नेतृत्व ने 23 दिन में ही नए जिलाध्यक्ष घनश्याम राही को दोबारा हटा दिया। अब सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे संतोष कुमार जिज्ञासु को नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बनने के बाद संतोष कुमार ने कचहरी के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की करेंगे। जिले स्तर पर सभी के सहयोग से मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।
राजेश मलिक सेक्टर प्रभारी बने
जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी राजेश मलिक और मंडल सेक्टर प्रभारी दीपक कुमार को सौंपी गई है।