फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSP bets on new faces in gorakhpur at UP Assembly Election 2022

UP Assembly Election 2022: बसपा ने नए चेहरों पर लगाया दांव, सात प्रत्याशी के नाम किए घोषित

Thu, 03 Feb 2022 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 11:17 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासू ने कहा कि पार्टी ने बहुत सोच-समझकर उम्मीदवार उतारे हैं। सभी प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
BSP bets on new faces in gorakhpur at UP Assembly Election 2022
बसपा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव-2022 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिले में नए चेहरों पर दांव लगाया है। नौ में से सात विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, सभी जगहों पर प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें चार प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के चुनाव में, चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर बसपा ने जिले में खाता खोला था। पिपराइच, खजनी और बांसगांव सीट पर पार्टी दूसरे नंबर पर थी। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में बसपा ने भाजपा को टक्कर दी थी। यहां से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े महेंद्र पाल सिंह 82,739 मत पाकर निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन


बसपा से आफताब आलम को 69,930 मत मिले थे। खजनी और बांसगांव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी के बीच मतों का अंतर करीब 20 हजार था।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासू ने कहा कि पार्टी ने बहुत सोच-समझकर उम्मीदवार उतारे हैं। सभी प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के घोषित प्रत्याशी

  • विधानसभा क्षेत्र    प्रत्याशी
  • गोरखपुर शहर    ख्वाजा शमसुद्दीन
  • गोरखपुर ग्रामीण    दारा निषाद
  • चौरीचौरा    वीरेंद्र पांडेय
  • खजनी    विद्यासागर उर्फ छोटू
  • सहजनवां    सुधीर सिंह
  • कैंपियरगंज    चंद्र प्रकाश निषाद
  • चिल्लूपार     राजेंद्र उर्फ पहलवान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed