{"_id":"5ed60e580ceadc34b6070a2e","slug":"bsnl-launches-new-plan-for-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL ने लॉन्च किया प्लान, 2 महीने तक डाटा और कॉलिंग सेवा मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSNL ने लॉन्च किया प्लान, 2 महीने तक डाटा और कॉलिंग सेवा मुफ्त
Tue, 02 Jun 2020 02:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
BSNL
- फोटो : amar ujala
भारत संचार निगम लिमिटेड( बीएसएनएल) ने बाजार में एक प्रीपेड टैरिफ वाउचर उतारा है। पिछले हफ्ते ही इस प्लान को लागू किया गया। 1498 रुपये के इस प्लान में 365 दिनों की वैद्यता के साथ लंबी अवधि व डाटा का फायदा है।
विज्ञापन
प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि इस प्लान में ग्राहकों को सालभर के लिए 91 जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। हालांकि शुरूआत के दो महीने अनलिमिटेड काल के साथ तरह निशुल्क डाटा का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
बताया कि यह प्लान ऐसे लोगों के लिए है जो लंबी अवधि के लिए डाटा का उपयोग करना चाहते हैं लेकिन बार-बार रीचार्ज के झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं। इसके अलावा कंपनी ने प्रमोशनल ब्रांड बैंड ऑफर को भी 20 जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
साथ ही 899 रुपये का एक प्लान और है। इसमें बीएसएनएल से बीएसएनएल के नंबरों पर अनलिमिटेड कालिंग की सेवा मुफ्त है। इसकी वैद्यता भी एक साल की है। इसमें दो जीबी हाई- स्पीड डेटा भी ग्राहकों के मिलेगा।