{"_id":"5ece1d930dda84314b04ae2c","slug":"bsnl-gives-unlimited-calling-plan-for-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: बीएसएनएल कंपनी ने ग्राहकों को दिया ये तोहफा, जानिए क्या है इसमें खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: बीएसएनएल कंपनी ने ग्राहकों को दिया ये तोहफा, जानिए क्या है इसमें खास
Wed, 27 May 2020 06:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 06:46 PM IST
सार
- बीएसएनएलः 2399 रुपये के प्लान में पाएं 600 दिनों की वैलिडिटी
- 600 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कालिंग भी मुफ्त
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों के लिए लगभग 20 महीने की वैलिडिटी (वैद्यता) का प्लान बाजार में उतारा है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सेवा मिलेगी। लेकिन वहीं इसमें नेट पैकेज में नहीं होगा। मतलब, इस प्लान को लेकर 20 महीने (600 दिन) तक मनचाही बात कर सकते हैं। काल दर मुफ्त होगी।
विज्ञापन
बीएसएनएल के इस प्लान के तुलना में दूरसंचार बाजार में ऐसा प्लान पहले नहीं आया था। इतनी लंबी वैद्यता केवल इस प्लान में है। इसके तहत ग्राहक को 2399 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। बदले में 600 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग सेवा मुफ्त रहेगी। इसके अलावा 100 मैसेज ग्राहक को प्रतिदिन मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें डेटा पैकेड (इंटरनेट) नहीं होगा। प्रधान महाप्रबंधक विद्यानंद ने बताया कि बीएसएनएल का प्लान केवल फोन करने वाले ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर होगा। इसमें वैलिडिटी का झंझट भी नहीं है। एक बार रिचार्ज कराकर 20 महीने की छुट्टी।
विज्ञापन