फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSF jawan died when he came home on leave at Deoria

देवरिया: छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान के सीने में हो रहा था दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 23 Jan 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jan 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan died when he came home on leave at Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के देउबारी गांव निवासी और बीएसएफ के जवान रामप्रकाश गोंड़ (32) पुत्र तहसीलदार छुट्टी पर गांव आए हुए थे। जिनकी मौत हो गई। बीएसएफ के जवान की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उनके सीने में दर्द उठने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


देउबारी गांव निवासी तहसीलदार का पुत्र रामप्रकाश जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के जवान थे। वह तीन जनवरी को छुट्टी पर गांव आए थे। शुक्रवार की रात उनके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी और देवरिया ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही पत्नी रंजना देवी दहाड़े मारने लगी। जबकि बच्चे प्रियांशु और मधु रोने वालों के चेहरे निहार रहे थे। रामप्रकाश की अचानक मौत से सभी हतप्रभ थे।


रामप्रकाश की 2007 में लार क्षेत्र के चुरियां निवासी स्व.श्यामसुंदर गोंड़ की पुत्री रंजना से शादी हुई थी। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएफ के जवान छुट्टी पर गांव आए थे। परिजन सीने में दर्द होना बता रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed