फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSF jawan dead body reached home family stopped funeral in deoria

बीएसएफ जवान का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से रोका, बोले- वैक्सिन लगाने से बिगड़ी थी तबीयत

Fri, 12 Feb 2021 03:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan dead body reached home family stopped funeral in deoria
बीएसएफ के जवान का शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों की लगी भीड़।(इनसेट में जवान की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के मईल गांव निवासी मनीष चौधरी बीएसएफ जवान थे। बुधवार की सुबह तबियत बिगड़ने के बाद पुणे में उनकी मौत हो गई। विभाग के अधिकारी गुरुवार की देर रात शव को लेकर गांव पहुंचे, लेकिन शव घर ले जाने के बजाय मईल चौराहा पर स्थित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में रख दिए।

विज्ञापन


अधिकारी शुक्रवार को जब शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार के लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। परिवार वालों के मुताबिक पांच फरवरी को मनीष चौधरी ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मईल थाना क्षेत्र के मईल गांव निवासी रमेश चौधरी का बेटा मनीष चौधरी बीएसएफ में थे। तैनाती पुणे में थी। परिवार के लोगों के मुताबिक पांच फरवरी को उनको कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। जिसके बाद उनकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती गई। इसकी जानकारी बीएसएफ जवान ने विभाग के अधिकारियों के अलावा परिवार के लोगों को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जवान ने अपने पिता व गांव के एक मित्र को फोन कर बताया था कि मुझे कोरोना वैक्सीन लगी है, जिसके बाद तबीयत बिगड़ रही है। विभाग के अधिकारी इलाज कराने के बजाय ड्यूटी करा रहे हैं।

इसी बीच बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को जब शव उनके दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों ने इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई कराने, शहीद का दर्जा दिलाने, नौकरी व परिवार को एक करोड़ रुपये आदि की मांग को लेकर शव को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया।


इसकी खबर मिलते ही बरहज सीओ दिनेश सिंह यादव व तहसीलदार बरहज परिजनों को मनाने पहुंच गए। लेकिन परिजन जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस बावत तहसीलदार बरहज ने बताया कि परिवार के लोग अंतिम संस्कार कराने से मना कर रहे हैं। वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed