फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BSF jawan and his friend died in road accident at Deoria

देवरिया: सड़क हादसे में बीएसएफ जवान व उसके दोस्त की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 21 Jan 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jan 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan and his friend died in road accident at Deoria
घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मझौली मैरवां मार्ग पर दिर्घेश्वर नाथ तिराहे पर बाइक व बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें एक बीएसएफ के जवान व उसके साथी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना में शामिल बोलेरो व बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


भाटपारानी थाना क्षेत्र के फुलवरियां गांव निवासी विरेंद्र सिंह का बेटा गौरीशंकर उर्फ गोलू (30) बीएसएफ का जवान था। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आया। बृहस्पतिवार की सुबह वह गांव के ही अपने साथी रत्नेश सिंह के साथ किसी काम से मझौलीराज आया था। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मझौली मैरवां मार्ग के दिर्घेश्वर नाथ तिराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रत्नेश सिंह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था।


वहीं बीएसएफ के जवान गौरीशंकर का परिवार कोलकात्ता में रहता है। वह अपने दादी के साथ रहकर मकान बनवा रहा था। पत्नी-बेटे कोलकात्ता में हैं। इस बाबत प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed