{"_id":"66c67ca62417fc4bc00edef5","slug":"brother-in-law-went-to-settle-a-fight-brother-in-law-was-beaten-up-and-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-659902-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क पर सब्जी वाले को पीट रहे थे, बचाने गए साले-बहनोई को मनबढ़ लगे पीटने- दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क पर सब्जी वाले को पीट रहे थे, बचाने गए साले-बहनोई को मनबढ़ लगे पीटने- दोनों की हालत गंभीर
Thu, 22 Aug 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:17 AM IST
सार
शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर बिहार का एक युवक सब्जी की दुकान लगाता है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता को रात 9:30 बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ लात, घूसों से मारने-पीटने लगे। यह देखकर सड़क की दूसरी पटरी पर आरओ प्लांट चलाने वाले मानस विहार कॉलोनी निवासी शनि सिंह अपने बहनोई ओंकार सिंह के साथ वहां पहुंच गए और झगड़ा छुड़ाने लगे।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित संगम चौराहे पर मंगलवार की रात झगड़ा छुड़ाने गए साले, बहनोई को मनबढ़ों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से मनबढ़ों की तलाश में जुट गई है। इसके बाद सीओ गोरखनाथ भी घटनास्थल पर पहुंचे और फुटेज को देखा।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के संगम चौराहे पर बिहार का एक युवक सब्जी की दुकान लगाता है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता को रात 9:30 बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे मनबढ़ लात, घूसों से मारने-पीटने लगे। यह देखकर सड़क की दूसरी पटरी पर आरओ प्लांट चलाने वाले मानस विहार कॉलोनी निवासी शनि सिंह अपने बहनोई ओंकार सिंह के साथ वहां पहुंच गए और झगड़ा छुड़ाने लगे।
इस पर मनबढ़ युवक सब्जी विक्रेता को छोड़कर शनि और ओंकार से भिड़ गए। किसी तरह दोनों ने मनबढ़ों को खदेड़ा। 10 मिनट बाद मनबढ़ युवक अपने 8-10 दोस्तों के साथ पहुंचे और साले, बहनोई को ईंट, डंडे व बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद फरार हो गए। परिजन घायल शनि और ओंकार को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने ओंकार को गंभीर बताकर पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने रेल विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।