फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother-in-law splits brother-in-law's head open during a family dispute

Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद में बहनोई ने साले का सिर फोड़ा

Sat, 17 Oct 2026 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law splits brother-in-law's head open during a family dispute
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बासस्थान मंदिर के पास शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में बहनोई ने साले के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। घायल ने खपड़हवा पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी बहनोई के खिलाफ संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जंगल टिकरिया निवासी गुलशन गुप्ता बासस्थान में रहकर एक कंपनी में खाना बनाता है। उसका बहनोई संजय गुप्ता पीपीगंज क्षेत्र का निवासी है। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि संजय अपने बेटे को साथ ले जाना चाहता है, जबकि गुलशन चाहता है कि भांजा अपनी मां के साथ रहे। इसी बात को लेकर शुक्रवार को बासस्थान मंदिर के पास साले और बहनोई के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान संजय ने किसी भारी वस्तु से गुलशन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद घायल ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed