{"_id":"630864b5a9ad655717065350","slug":"brother-in-law-molested-on-pretext-of-marriage-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Crime: शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Crime: शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस
Fri, 26 Aug 2022 11:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:44 AM IST
सार
आरोप है कि जीजा के बहन और इनकी मां के सहयोग से वह आए दिन दुष्कर्म करता रहा। जब विरोध करती तो मारा पीटा जाता था। मौका पाकर किसी तरह जान बचा कर घर पहुंची और परिजन से घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि जीजा के भाई ने घटना की है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर महराजगंज निवासी जीजा के भाई और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती की बहन की शादी छह जून 2017 को महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुई है। आठ अगस्त 2017 को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जीजा के घर गई थी। उसी दौरान मौका पाकर जीजा का छोटा भाई दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत बहन के सास, ससुर से की तो उन लोगों ने शादी कराने का वादा किया था। इस दौरान युवक घर पर जब भी आता दुष्कर्म करता था। बार-बार शादी करने का झांसा देता रहता था। दो बार जबरन गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद जीजा का भाई मंदिर में शादी करने के लिए ले गया, लेकिन मंदिर न ले जाकर अपनी बहन के घर कप्तानगंज जिला कुशीनगर लेकर चला गया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया।
आरोप है कि जीजा के बहन और इनकी मां के सहयोग से वह आए दिन दुष्कर्म करता रहा। जब विरोध करती तो मारा पीटा जाता था। मौका पाकर किसी तरह जान बचा कर घर पहुंची और परिजन से घटना के बारे में जानकारी दी।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।