फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother in law and sister in law were caught in objectionable condition at home and beaten by family member

रंगरलियां मना रहे थे देवर-भाभी: महिला ने किया था प्रेम विवाह, पति ने जब दिया धोखा तो उसके छोटे भाई से हुआ इश्क

Thu, 05 Dec 2024 02:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देसही (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही (देवरिया) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

शादीशुदा देवर का अपनी भाभी के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देवर की पत्नी को इस बात की जानकारी हो गई। इसलिए पति का विरोध करने लगी, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन
Brother in law and sister in law were caught in objectionable condition at home and beaten by family member
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ घर में रंगरेलियां मनाना देवर को भारी पड़ गया। सूचना पर घर पहुंचे पत्नी के मायके वालों ने उनकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवर और भाभी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा देवर का अपनी भाभी के साथ पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी को इस बात की जानकारी हो गई। इसलिए पति का विरोध करने लगी, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसकी वजह से पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इसी बीच देवर भाभी को लेकर कहीं फरार हो गया। उसके बाद पत्नी मायके चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मायके वालों ने कुछ दिन पहले ही महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर मामले के समाधान की मांग की थी। बृहस्पतिवार की शाम को देवर अपनी भाभी के साथ कई माह बाद घर आया। इसकी सूचना पत्नी को मिल गई। पत्नी मायके वालों के साथ शुक्रवार की सुबह घर आ गई। दोनों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। ससुराल वालों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस देवर और भाभी को लेकर थाने ले गई। इस बात को लेकर गांव में खूब चर्चा है।

विज्ञापन

भाई दूसरे को भगा ले गया तो देवर का भाभी से हो गया प्रेम
देवर और भाभी का प्रेम प्रसंग भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक, युवक एक युवती को भगा कर लाया और उससे प्रेम विवाह कर लिया। इसी बीच उसका किसी और महिला से संबंध हो गया, और वह अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। उसके बाद उसके छोटे भाई का उसकी पत्नी से प्रेम हो गया। 

पत्नी को छोड़कर भाभी को लेकर रफूचक्कर हुआ देवर
देवर-भाभी का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि देवर अपनी पत्नी को छोड़कर भाभी को लेकर रफूचक्कर हो गया। उधर, परेशान पत्नी अपने मायके चली गई। मायके वाले इस प्रयास में थे कि युवक अपनी भाभी को छोड़ दे या पत्नी से ही लिखित तौर पर रिश्ते तोड़ ले। लेकिन, वह पत्नी को घुमाता रहा। अब घर आया तो ससुराल वालों ने दोनों की पिटाई कर दी।

जानें क्या बोले अधिकारी
मायके वालों ने काफी दिनों से फरार चल रहे एक युवक व एक महिला को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed