फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother had killed his sister by throwing her into river in Mishraulia of Siddharthnagar

'मुझसे बड़ी गलती हो गई': बेटी की मौत के बाद घटनाक्रम पर बात कर रहे थे परिजन, रोते हुए कातिल भाई ने जुर्म कबूला

Mon, 07 Aug 2023 10:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Aug 2023 10:35 PM IST
सार

आरोपी बोला कि बहन के हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंक दिया और घर चला आया। बेटे के मुंह से यह सब सुनकर परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था और फिर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
Brother had killed his sister by throwing her into  river in Mishraulia of Siddharthnagar
आरोपी धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भपसी गांव निवासी 14 वर्षीय मांती की हत्या से परिवार को जितना दुख हुआ है। उससे कहीं ज्यादा पीड़ा बेटे के कातिल होने से हुई है। कारण, बेटी मौत होने से हमेशा के लिए दूर हो गई तो बेटा बहन का कातिल बनकर सलाखों के पीछे चला गया। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच हजार रुपये के लिए भाई धमेंद्र मांती को मार देगा, यह कभी किसी ने सोचा भी नहीं था। उसके जेल जाने की चर्चा पूरे दिन होती रही।

विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्र के भपसी गांव निवासी राजेंद्र के मुताबिक जब बेटी की लाश नदी से निकाली गई तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। तभी मुझे शक हो गया था कि किसी ने बेटी को मार दिया है। किसने मारा और क्यों मारा? इसकी चिंता उसे खाए जा रही थी। पांच अगस्त की शाम को जब एक साथ बैठकर वे घटनाक्रम के बारे में जब चर्चा कर रहे थे कि इसी बीच धर्मेंद्र फफककर रो पड़ा और बोला कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनकर हम लोग चौंक गए कि इसको क्या हो गया। फिर रोते हुए वह बोला कि हर दिन मांती हमारी जेब से 100-200 रुपये चोरी कर लेती थी, जिसके लिए कई बार उसे समझाया भी था। एक साथ पांच हजार रुपये चुरा लिए और पूछने पर मना करते हुए भड़क गई। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। गुस्से में मैं कुछ समझ नहीं पा रहा था। इसी बीच वह गांव के पास से गुजरने वाली नदी में पास गई थी। जहां अकेले देखकर उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन

इसके बाद हाथ पैर बांधकर नदी में फेंक दिया और घर चला आया। बेटे के मुंह से यह सब सुनकर परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था और फिर सोचा कि इसका जेल ही जाना ठीक है। इसके बाद तहरीर देकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पिता ने कहा कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। वहीं, मां और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी मर गई और नालायक साबित हुए बेटे को जेल जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed