{"_id":"60c9f0296146316c102718f8","slug":"brother-and-sister-missing-during-playing-near-temple-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मंदिर के पास खेल रहे भाई-बहन लापता, खोजने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मंदिर के पास खेल रहे भाई-बहन लापता, खोजने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम
Wed, 16 Jun 2021 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:05 PM IST
सार
पिता ने खोजबीन करने के बाद पुलिस को दी सूचना, बड़ी बच्ची की उम्र दस साल है और छोटे बेटे की उम्र पांच साल है।
विज्ञापन
सुंदरी के साथ भाई लवकुश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के कटसहरा गांव में मंदिर के पास खेल रहे भाई-बहन मंगलवार को रहस्यमय हाल में लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चे नहीं मिले जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ी बच्ची की उम्र दस साल है और छोटे बेटे की उम्र पांच साल है। एसएसपी ने इनके बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की धोषणा की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कटसहरा गांव निवासी इंद्रकुमार की 10 वर्षीय बेटी सुंदरी पांच साल के भाई लवकुश के साथ गांव में ही मंदिर के पास मंगलवार को खेल रही थी। अचानक दोनों बच्चे लापता हो गए।
विज्ञापन
दो बजे तक घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मछली मारने गए पिता भी लौटे और आसपास के गांव में भी जाकर देखे। कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई है।
जानकारी मिलते ही इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
9454403515, 9454401415, 9454400273