फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Broken road in sahjanwa Gorakhpur

गोरखपुर का हाल: सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल

Tue, 25 Apr 2023 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Apr 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
Broken road in sahjanwa Gorakhpur
टूटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में सहजनवां क्षेत्र के एनएच 28 से लिंक रोड बरवार चौराहे से लेकर सरैया तक की सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। यह सड़क दजर्नों गांवों को जोड़ती है। टूटी सड़क पर आए दिन दुर्घटना का सबब बन रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिला मुख्यायल से सटे पिपरौली ब्लॉक में बरवार चौराहे से निकलकर सरैया, देइपार तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। ग्राम सभा नेवास के शुरूवात में ही सड़के टूट गई है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी हुई सड़क पर चलना दूभर हो गया है। यह सड़क लगभग 20 गांवों को जोड़ती है लेकिन किसी प्रशासनिक अधिकार की नजर इसपर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


हर दूसरे दिन सड़कों पर गिरकर लोग घायल होते हैं। इस सड़क पर ही नेवास प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल दोनों है, जिसमें अगल-बगल गांव के सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते है और सड़क पर गिर कर अक्सर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते वर्ष नवंबर में ग्राम सभा नेवास के लोगों ने मानवेन्द्र शाही (बंटू) के नेतृत्व में सड़कों को सही करने के लिए प्रदर्शन भी किया था जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। उसका संज्ञान लेकर विभाग ने फंड तो जारी कर दिया पर लगभग 6 माह बीतने को है और सड़क जस की तस पड़ी हुई है।

सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सड़क की स्थित के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही ग्रामीणों को हो रही समस्या से निजात दिलाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed