{"_id":"631856cecea2fe0dc4565d36","slug":"broken-pipeline-in-laying-electric-cable-people-crave-for-water-due-to-interruption-of-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिजली का केबल डालने में टूटी पाइपलाइन, आपूर्ति बाधित होने से पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिजली का केबल डालने में टूटी पाइपलाइन, आपूर्ति बाधित होने से पानी को तरसे लोग
Wed, 07 Sep 2022 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:04 PM IST
सार
जलकल महाप्रबंधक रमेशचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित होने के साथ सड़क पर काफी जलभराव भी हो गया है। इस वजह से पाइपलाइन में कैप लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार को इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर रोड पर आरोग्य मंदिर अस्पताल के पास अंडरग्राउंड केबल डालने के दौरान बिजली निगम ने पानी की पाइपलाइन तोड़ दी। इससे मुख्य सड़क पर पानी भर गया। वहीं, पानी की सप्लाई बंद होने से सैकड़ों लोग पानी को तरस गए। नगर निगम का जलकल विभाग बुधवार को पाइपलाइन पूरी तरह से दुरुस्त कराएगा।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर नकहा ओवरब्रिज के आगे रामनगर के पास पानी की पाइपलाइन टूट गई। इसकी वजह से मुख्य सड़क पर पानी भर गया। इसे देखते हुए जलकल विभाग ने पानी की सप्लाई बंद कर दी। जिससे पंचपेड़वा, आजादनगर, रामनगर, देवपोखर, मसहवां, शांतिपुरम आदि इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेेलनी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के जलकल विभाग ने टूटी पाइपलाइन में कैप लगाकर पानी की सप्लाई बहाल की। लेकिन कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंचा। क्षेत्र के अंशु वर्मा ने बताया कि पानी की पाइपलाइन टूटने से सड़क पर पानी भर गया। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दीपक चौहान ने बताया कि पाइपलाइन टूटने से पंचपेड़वा, आजादनगर समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
जलकल महाप्रबंधक रमेशचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पानी की पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित होने के साथ सड़क पर काफी जलभराव भी हो गया है। इस वजह से पाइपलाइन में कैप लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार को इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।